{"_id":"664bdcf4cfc74398a1052774","slug":"two-teenagers-gang-raped-a-minor-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-108940-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दो किशोरों ने नाबालिग के साथ किया सामूहिक कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दो किशोरों ने नाबालिग के साथ किया सामूहिक कुकर्म
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दस साल के किशोर के साथ दो नाबालिगों ने सामूहिक कुकर्म कर दिया। किशोर ने घर आकर परिजनों को बताया। पुलिस ने शिकायत पर एक नाबालिग को पकड़ लिया है। दूसरे नाबालिग को तलाश कर रही है।
लोनी कोतवाली क्षेत्र के गांव में किशोर परिवार के साथ रहता है। पुलिस के अनुसार नाबालिग आसपास के दो नाबालिगों के साथ खेल रहा था। खेलने के दौरान दोनों एक साथ किशोर को छत पर लेकर चले गए। आरोप है कि दोनों ने नाबालिग के साथ कुकर्म किया। नाबालिग को जब पीड़ा हुई तो उसने परिजनों को सारी बातें बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले में शिकायत की है। एसीपी लोनी सूर्यबली मोर्य ने बताया कि एक किशोर को बुलाया है, दूसरा अभी नहीं आया है। सभी को एक साथ बैठकर बात की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-