{"_id":"6326b86f021d244ec233e764","slug":"two-students-killed-in-ghaziabad-sports-bike-collided-with-divider-on-elevated-road-student-fell-30-feet","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में दो छात्रों की मौत: एलिवेटेड रोड पर डिवाइडर से टकराई स्पोर्ट्स बाइक, 30 फीट नीचे गिरा छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में दो छात्रों की मौत: एलिवेटेड रोड पर डिवाइडर से टकराई स्पोर्ट्स बाइक, 30 फीट नीचे गिरा छात्र
Sun, 18 Sep 2022 11:49 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:49 AM IST
सार
गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर डिवाइडर से बाइक टकराने पर दो मेडिकल छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई जिससे एक छात्र एलिवेटेड रोड से करीब 30 फीट नीचे सड़क पर आकर गिर गया।
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड पर खड़ी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना इलाके में एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रफ्तार के कहर ने दो छात्रों की जान ले ली। एलिवेटेड रोड पर डिवाइडर से बाइक टकराने पर दो मेडिकल छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों छात्र इंद्रप्रस्थ मेडिकल कॉलेज और मुरादनगर के कादराबाद स्थित आईडीएसटी कॉलेज में बीडीएस की पढ़ाई कर रहे थे।
दोनों छात्रों की पहचान अरुणाचल प्रदेश के दुयु सोलोमॉन (19) और ग्याती ताजो (19) के रूप में हुई है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि दोनों छात्र वसुंधरा बुध चौक से एलिवेटेड की तरफ रास्ते पर चढ़कर राजनगर एक्सटेंशन जा रहे थे।
इसी बीच, बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई जिससे एक छात्र एलिवेटेड रोड से करीब 30 फीट नीचे सड़क पर आकर गिर गया। पुलिस ने तुरंत दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों छात्रों के परिजन को सूचना दे दी है।