{"_id":"6a56963be83e446854056b03","slug":"two-smugglers-from-delhi-arrested-with-six-kilograms-of-cannabis-in-dhaulana-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1001-144790-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: धौलाना में छह किलो 3 ग्राम गांजे के साथ दिल्ली के दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: धौलाना में छह किलो 3 ग्राम गांजे के साथ दिल्ली के दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
धौलाना। धौलाना पुलिस ने सोमवार को दिल्ली निवासी दो युवकों को 6 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीओ पिलखुवा मुनीश चन्द्र ने बताया कि थाना पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रावली नहर से मसूरी की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग पर दो युवक हाथों में बोरे लेकर संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों ने वापस लौटने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सैफ अली व शोएब, निवासी वेलकम, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के रूप में बताई। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से कुल 6 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इनमें एक आरोपी के पास 2 किलो 800 ग्राम वा दूसरे के पास 3 किलो 500 ग्राम गांजा मिला। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली से गांजा लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया तैयार करते थे और धौलाना क्षेत्र की विभिन्न फैक्टरियों में कार्यरत मजदूरों को बेचते थे।