फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two people were duped of Rs 43.13 lakh, a case was registered

Ghaziabad News: दो लोगों से 43.13 लाख रुपये की ठगी, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two people were duped of Rs 43.13 lakh, a case was registered
गाजियाबाद। ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों ने नाईपुरा लोनी में रहने वाले संसार पाल से फर्जी एप पर शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराकर 36.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। इंदिरापुरम में रहने वाले प्रशांत शर्मा से साइबर ठगों ने विदेशी साइट पर निवेश कराकर 6.93 लाख रुपये की ठगी कर ली। दोनों पीड़ितों ने साइबर थाने में ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि नाईपुरा लोनी में रहने वाले संसार पाल के मुताबिक सितंबर माह में सोशल मीडिया पर उनकी मुलाकात सुष्मिता देसाई नाम की महिला से हुई। सुष्मिता ने बताया कि वह महरौली दिल्ली में फैशन डिजाइन का काम करती हैं। इसके साथ ही वह एक मोबाइल एप पर शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर मोटा मुनाफा कमा रही है। महिला की बातों में आकर उन्होंने भी निवेश करने की बात कही। महिला ने उन्हें आईईएक्स नाम का लिंक भेजा और निवेश करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार उन्होंने 10 अक्तूबर 2025 से शेयर ट्रेडिंग में निवेश शुरू किया और करीब 25 दिनों में उन्होंने 36.20 लाख रुपये निवेश किए। उनके ट्रेडिंग एप में मुनाफा दर्शाया गया। ऐसे में उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया तो टैक्स के रूप में उनसे अतिरिक्त रुपयों की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अंहिसा खंड-प्रथम में रहने वाले प्रशांत शर्मा के साथ हुई। साइबर ठगों ने उन्हें यूरोप की केनरा रोबेको नामक कंपनी का प्रतिनिधि बताकर एक व्हाट्सअप ग्रुप से जोड़ा।
इस ग्रुप में करीब 90 सदस्य अन्य थी थे। इसमें वित्तीय विशेषज्ञों ने उन्हें निवेश करने में सहायता करने का आश्वासन दिया। उन्होंने साइबर ठगों के कहने पर 6.93 लाख रुपये निवेश किए। जिसके बाद ठगों ने उनके डीमैट खाते में 11.10 लाख रुपये मुनाफे के दर्शाए।

उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया तो टैक्स के रूप में 8.32 लाख रुपये की मांग की गई। पीड़ित को शक हुआ और अधिकृत केनरा रोबेको कंपनी से संपर्क साधा। जिसके बाद उन्हें साइबर ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एडीसीपी अपराध ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed