फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two people cheated of Rs 49 lakh in the name of share trading

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दो लोगों से 49 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Two people cheated of Rs 49 lakh in the name of share trading
गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने सोशल मीडिया पर शेयर ट्रेडिंग के विज्ञापन देकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। शातिरों ने दो लोगों से 49 लाख रुपये ठग लिए। साहिबाबाद के राजेंद्रनगर के रहने वाले अजय सिंह से 43 लाख रुपये और लाजपतनगर निवासी रीमा झा से 5.92 लाख रुपये ठग लिए। दोनों ने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


अजय सिंह का कहना है कि फेसबुक पर उन्होंने शेयर ट्रेडिंग का एक विज्ञापन देखा। जिसके जरिये वह एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े और उन्हें एक एप डाउनलोड कराई गई। उस ग्रुप में 134 लोग शामिल थे। उन्होंने उनसे 50 हजार रुपये निवेश किए। इसके बदले में उन्हें शेयर ट्रेडिंग का प्रशिक्षण दिया गया और कहा कि बाद में मुनाफे की रकम के साथ रुपये वापस मिल जाएंगे। विश्वास में लेकर उनसे शातिरों ने कई बार में 43 लाख रुपये ले लिए लेकिन उन्हें रुपये वापस नहीं मिले। शातिर और भी रकम की मांग करने लगे तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन


वहीं, रीमा झा का कहना है कि वह इंस्टाग्राम के जरिये एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ी तो उसमें उन्हें शेयर ट्रेडिंग के बारे में बताया गया। इसके बाद एक लिंक देकर उन्हें एक एप डाउनलोड कराई। इसके बाद शेयर खरीदने के लिए रुपये निवेश कराकर 5.92 लाख रुपये ले लिए। लेकिन कुछ भी वापस नहीं किया। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले में शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। ठगी गई रकम को फ्रिज कराने के लिए टीमें लगी हैं।
- रितेश त्रिपाठी, एसीपी अपराध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed