फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two people caught stealing mobile phones of passengers in train

Ghaziabad News: ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले दो दबोचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two people caught stealing mobile phones of passengers in train
गाजियाबाद। जीआरपी की टीम ने ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो यात्रियों के चोरी किए गए मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान शरीफ निवासी नेहरूनगर, मुस्तफाबाद दयालपुर, दिल्ली और कन्हैया निवासी बेहटा हाजीपुर लोनी बॉर्डर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जीआरपी निरीक्षक नवरत्न गौतम ने बताया कि मामले में यात्रियों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस मामलों की जांच कर रही थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर दोनों मोबाइल बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा जीआरपी की टीम ने स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर चाकू लेकर घूम रहे शातिर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चांद निवासी तेली वाला मोहल्ला, रूड़की, हरिद्वार के रूप में हुई। आरोपी किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। जैसे ही पुलिस को उस पर शक हुआ तो उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद हुआ। जीआरपी टीम तीनों आरोपियों के अपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed