{"_id":"68a62cc30742d439d80c56eb","slug":"two-parties-clashed-over-bricks-being-placed-on-the-road-report-filed-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-8899-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सड़क पर ईंट लगाने पर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सड़क पर ईंट लगाने पर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
लोनी। गली में ईंट लगाने को लेकर पूजा कॉलोनी में दो पक्षों में लाठी डंडों से मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
पूजा काॅलोनी मंगल बाजार निवासी ललित ने पुलिस को बताया कि वह मकान का निर्माण करा रहें है। उनकी गली में सोनू रहता है। सोनू ने मंगलवार शाम को मकान के लिए ईंट मंगाई थी। ट्रैक्टर चालक ईंटें मकान के सामने उतारकर चला गया। इस पर ईंटें हटाने को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि सोनू के परिजन लाठी डंडे ले आए और उनके व परिवार के साथ मारपीट की। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ललित ने पुलिस को सोनू तिवारी, ममता तिवारी, सुनील तिवारी, प्रीति तिवारी व दो अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।