फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two parties came face to face on restoration of statue in middle of cemetery in Bulandshahr

Bulandshahar: कब्रिस्तान के बीच लगी मूर्ति के जीर्णोद्धार पर दो पक्ष आए आमने-सामने, पुलिस ने कराया समझौता

Thu, 30 Jan 2025 07:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 30 Jan 2025 07:27 PM IST
सार

 अरनिया थाना क्षेत्र के ग्राम नगर में कब्रिस्तान के बीचों बीच भूमिया बाबा की मूर्ति को लेकर विवाद हुआ था। सीओ व तीन थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया है।

विज्ञापन
Two parties came face to face on restoration of statue in middle of cemetery in Bulandshahr
दोनों पक्षों में पुलिस ने कराया समझौता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के खुर्जा के अरनिया थाना क्षेत्र के ग्राम नगर में कब्रिस्तान के बीचोंबीच लगी भूमिया बाबा की मूर्ति की जीर्णोद्धार को लेकर दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। समय से ही तीन थानों की पुलिस व सीओ मौके पर पहुंच गए। वहीं एसडीएम दुर्गेश सिंह व सीओ विकास प्रताप सिंह ने दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता कर लिखित रूप से समझौता कराया। शांति व्यवस्था के लिए पूरे दिन पुलिस बल तैनात रहा। 

विज्ञापन

नगर गांव में कब्रिस्तान है। वहीं कब्रिस्तान के बीचोंबीच भूमिया बाबा का प्राचीन धार्मिक स्थल है, जिस पर लोग पूजा करते हैं। ये लोग भूमिया बाबा के पूजा स्थान को ऊंचा करना चाहते थे। इसी के चलते बृहस्पतिवार को कुछ लोग वहां पर निर्माण कार्य कराने पहुंच गए। यह देख दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और आपत्ति जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

धीरे-धीरे दोनों ओर से भीड़ बढ़ती चलती गई। ऐसे में सूचना पर अरनिया थाना पुलिस टीम पहुंच गई, जिन्होंने बीच-बचाव कराना शुरू कर दिया। मामला शांत नहीं हो रहा था तो सीओ विकास प्रताप सिंह और एसडीएम दुर्गेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। साथ ही खुर्जा कोतवाली व खुर्जा देहात की टीम भी वहां पर पहुंच गई। एसडीएम व सीओ विकास ने दोनों पक्षों को बुलाया। साथ ही उनसे वार्ता करते हुए उनका पक्ष जानते हुए आपसी सहमति पर विचार किया गया। 

विज्ञापन

एसडीएम दुर्गेश सिंह ने बताया कि भूमिया बाबा के स्थान को पांच फुट ऊंचा करके चारों तरफ लोहे की रेलिंग लगाने पर सहमति हुई है। रेलिंग के ऊपर कोई भी सीमेंट से पटाव नहीं किया जाएगा। सीओ विकास प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस समय से ही गांव में पहुंच गई थी, जिससे विवाद ज्यादा नहीं बढ़ा। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed