फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two of the city's historic gates have vanished; the investigation report is still pending even after a year.

Ghaziabad News: गायब हो गए शहर के दो ऐतिहासिक दरवाजे, एक साल बाद भी नहीं आई जांच रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two of the city's historic gates have vanished; the investigation report is still pending even after a year.

विज्ञापन
गाजियाबाद। आजादी के समय गाजियाबाद शहर चार गेटों के अंदर बसता था। समय के साथ शहर का विस्तार हुआ और ऐतिहासिक धरोहरें अतिक्रमण की भेंट चढ़ गईं। सिहानी गेट और शाही गेट का वजूद ही खत्म हो गया। पिछले साल इन दोनों गेटों के गायब होने की शिकायत तत्कालीन डीएम से की गई थी, जिसकी जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी गई। एक साल बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
इतिहासकार एसएन शर्मा बताते हैं कि गाजियाबाद 1975 तक मेरठ की तहसील था। तब तक चारों गेट मौजूद थे। घंटाघर चौपला और सिहानी बाजार मुख्य बाजार थे। जहां आज कपूर बेकरी है, वहां सिहानी गेट था और चौपला मंदिर के आगे भोलानाथ पंसारी की दुकान के सामने शाही गेट था। ये दोनों अब नहीं हैं। घंटाघर के पश्चिम में दिल्ली गेट और पूरब में रमतेराम रोड पर डासना गेट अभी मौजूद हैं, हालांकि दिल्ली गेट के फाटक जर्जर हो चुके हैं।
विज्ञापन

88 वर्षीय सरदार गुरुदेव सिंह बताते हैं कि चारों गेट रात आठ बजे के बाद बंद हो जाते थे। इनकी ऊंचाई करीब 30 फुट थी। घंटाघर रामलीला मैदान के पास बसें खड़ी होती थीं। बंटवारे के बाद पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को पंजाब लेन के आसपास बसाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पार्षद जाकिर सैफी ने बताया कि नौ अप्रैल 2024 को डीएम से दोनों गेटों के गायब होने की शिकायत की थी। डीएम ने जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी थी, लेकिन आज तक रिपोर्ट का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed