{"_id":"6a907d29026084713d035565","slug":"two-new-cases-of-swine-flu-detected-number-of-patients-rises-to-nine-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-964062-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्वाइन फ्लू के दो नए मामले मिले, मरीजों की संख्या नौ हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्वाइन फ्लू के दो नए मामले मिले, मरीजों की संख्या नौ हुई
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में बृहस्पतिवार को स्वाइन फ्लू के दो नए मामले सामने आए। क्रॉसिंग रिपब्लिक और इंदिरापुरम क्षेत्र में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी निजी अस्पतालों को स्वाइन फ्लू का कोई भी मामला सामने आने पर उसकी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं। मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने और घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। बाहर से आने के बाद हाथों को अच्छी तरह धोने की भी सलाह दी गई है।
डॉ. संतराम ने बताया कि स्वाइन फ्लू में अचानक तेज बुखार, सूखी खांसी, गले में खराश और अत्यधिक थकान जैसे लक्षण हो सकते हैं। नाक बहना या बंद होना और सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है। गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर जांच करानी चाहिए। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार लें। पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन और आराम करना भी जरूरी है।