फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two Mobile Towers Stolen in Nagar Kotwali and Wave City Areas

Ghaziabad News: नगर कोतवाली और वेव सिटी क्षेत्र में दो मोबाइल टॉवर चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two Mobile Towers Stolen in Nagar Kotwali and Wave City Areas
मसूरी/गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र के काजीपुर और नगर कोतवाली के सराय नजर अली मोहल्ले में लगे जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी के दो मोबाइल टॉवर चोरी हो गए हैं। कंपनी के टेक्नीशियन ने वेव सिटी और नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कंपनी के टेक्नीशियन दिलीप कुमार सिंह के मुताबिक वेव सिटी थाना क्षेत्र के काजीपुर कंपनी का मोबाइल टॉवर दो वर्ष पूर्व लगाया गया था। गत दिनों अधिकारियों ने टॉवर का निरीक्षण किया तो वहां से उपकरण गायब मिले। वहां से जनरेटर भी चोरी हो गया। पीड़ित के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्र के सराय नजर अली मोहल्ले में लगा मोबाइल टॉवर और अन्य उपकरण भी चोरी कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि चोरों ने दोनों स्थानों से संपूर्ण टॉवर 18 मीटर, बीएंड की क्लास मटेरियल और टॉवर का समस्त सामान चोरी कर लिया है। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि दोनों थानों में प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed