{"_id":"6996127494c4cc5ee20d5f2d","slug":"two-members-of-a-vehicle-theft-gang-arrested-a-stolen-car-recovered-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-826147-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी की एक कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी की एक कार बरामद
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच की टीम ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर दिल्ली से चोरी की गई एक कार बरामद की गई है। आरोपी उसे नंबर प्लेट बदलकर चला रहे थे। पकड़े गए आरोपी दिल्ली और मेरठ के रहने वाले हैं।
पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वह अब तक दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के राज्यों से 36 वाहनों की चोरी कर चुके हैं। आरोपियों के सहयोगियों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों राजीव नगर मंडोली दिल्ली निवासी महताब और लिसाड़ी गेट मेरठ निवासी शमीम से स्विफ्ट कार बरामद हुई है। आरोपियों ने उस पर हरियाणा की फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी।
विज्ञापन
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने कार दिल्ली से चोरी की थी। वह इसे बेचने की फिराक में थे। आमतौर पर वह कारों को ही निशाना बनाते थे। आरोपियों से यह भी पता चला है कि हरेंद्र उर्फ हनी नाम का शख्स गिरोह का सरगना है। आस मोहम्मद उर्फ बकरा नाम का आरोपी कारों की बिक्री में मदद करता था।
पुलिस के अनुसार, महताब के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में 27 और शमीम पर 14 प्राथमिकी दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-- --
रेकी के बाद करते थे चोरी
पुलिस को आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह पार्किंग और एकांत स्थान पर खड़े वाहनों को रेकी के बाद चोरी करते थे। उनको कार का लॉक खोलने का प्रशिक्षण दिया गया था। यह भी बताया कि पुराने मॉडल की कार चोरी करने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती थी। नंबर प्लेट बदलने के साथ ही आरोपियों ने आरसी में छेड़छाड़ कर नाम परिवर्तन करने की बात भी कुबूली है। आरोपियों ने जहां-जहां वाहनों को बेचा है, उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।