{"_id":"64ecf94def7f18af9802a4c4","slug":"two-lost-six-lakhs-in-the-greed-of-earning-while-sitting-at-home-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-186420-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर बैठकर कमाई के लालच में दो ने छह लाख गंवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर बैठकर कमाई के लालच में दो ने छह लाख गंवाए
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने दो लोगों से टास्क पूरा करने पर मोटी कमाई का लालच देकर छह लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने विश्वास दिलाने के लिए शुरुआत में टास्क पूरा करने पर रकम दी, बाद में रुपये निवेश कराकर ठगी कर ली। दोनों मामलों में नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराए गए हैं।
राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी सोसायटी निवासी कार्तिक गुप्ता का कहना है कि उनके पास व्हाट्सएप पर एक मेसेज आया। जिसमें टास्क पूरा करने पर कमाई करने की बात लिखी थी। उन्होंने उसमें दिए गए लिंक पर क्लिक किया तो वह एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ गए। इसके बाद उन्हें टास्क दिए गए। शुरुआत में उन्होंने नौ हजार रुपये निवेश किए। जिसके बदले की रकम उनके वॉलेट में जोड़ दी गई।
विश्वास होने पर उन्होंने इसके बाद 35 हजार निवेश किए, फिर 90 हजार, 95 हजार रुपये निवेश किए। ऐसा करके शातिरों ने उनसे 3.24 लाख रुपये ठग लिए। वहीं, नंदग्राम निवासी आदेश कुमार से टास्क देकर रुपये निवेश कराकर 2.78 लाख रुपये ठग लिए। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर जांच की जा रही है।