{"_id":"6a2c6aa5db21c64eb301cfa2","slug":"two-lakhs-swindled-by-instilling-fear-of-digital-arrest-shahibabad-news-c-30-gbd1036-907769-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर दो लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर दो लाख ठगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने कविनगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर दो लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने खुद को महाराष्ट्र हेडक्वार्टर का अधिकारी बताया। इसके बाद मनी लांड्रिंग व अवैध हथियार की खरीद के मामले में उनका नाम शामिल होने का डर दिखाकर फंसाया। फर्जी नोटिस भेजकर ठगों ने डरा धमकाकर उनसे दो लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर मामले में उन्होंने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि 14 मई को उनके पास लैंडलाइन नंबर पर एक अनजान व्यक्ति की कॉल आई। कॉलर ने कहा कि उनके नाम से एक गंभीर शिकायत दर्ज हुई है। इसके बाद उसने खुद को महाराष्ट्र हेडक्वार्टर से जुड़ा अधिकारी बताया और कहा कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल मनी लांड्रिंग व अवैध हथियार खरीद में किया गया है। उसने डिजिटल अरेस्ट की बात कही और कुछ देर बाद उनके पास व्हॉट्सअप विडियो कॉल की। विडियो कॉल करने वाले ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट किए जाने की बात कही। इसके बाद फर्जी नोटिस भेजकर डराया धमकाया और किसी को कुछ नहीं बताने की बात कही। दबाव में लेकर उनसे दो लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किए जा रहे हैं।
......