फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two lakhs cheated on the pretext of getting 98 percent marks in 12th

Ghaziabad News: 12वीं में 98 फीसदी नंबर दिलाने का झांसा देकर दो लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Two lakhs cheated on the pretext of getting 98 percent marks in 12th
गाजियाबाद। 12वीं की छात्रा को परीक्षा में 98 फीसदी अंक के साथ पास कराने का झांसा देकर शातिर ने दो लाख रुपये की ठगी की । आरोपी ने खुद को सीबीएसई में बड़ा अधिकारी बताया था। मामले में छात्रा के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

शालीमार गार्डन निवासी व्यक्ति ने बताया कि पिछले साल उनकी बेटी ने 12वीं की परीक्षा दी थी। तभी किसी परिचित के माध्यम से उनकी मुलाकात संजय नगर निवासी निलेश कुमार से हुई। उसने खुद को सीबीएसई में बड़ा अधिकारी बताया। उसने दावा किया कि सीबीएसई की परीक्षा में वह बच्चों को अच्छे अंक के साथ पास कराता है। यदि उनको 90 फीसदी या उससे ज्यादा अंक किसी काे दिलाने हो तो बता सकता है। यह सुनकर उनको भी विश्वास हो गया और तय सौदे के अनुसार उन्होंने आरोपी को दो लाख रुपये दे दिए। लेकिन जब परिणाम आया कि तो उनकी बेटी के अंक बहुत कम आए। इस बारे में आपत्ति दर्ज कराने पर आरोपी ने कहा कि इस बार थोड़ी समस्या रही है। उनके साथ कई अन्य बच्चों का काम भी अटक गया। आरोपी ने भरोसा दिया कि रुपये सीबीएसई के ही एक बड़े अधिकारी के पास जमा है। वहां से आते ही वह उनका रुपये लौटा देगा। लेकिन एक साल बीतने के बाद भी उसने रुपये नहीं लौटाए और अब जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले में उन्होंने मधुबन बापूधाम थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस बारे में एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पूरा रुपये खाते में दिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed