{"_id":"64b19c7e5fcec2b3150a19a6","slug":"two-lakh-kanwariyas-will-perform-jalabhishek-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-154113-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दो लाख कांवड़िये करेंगे जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दो लाख कांवड़िये करेंगे जलाभिषेक
विज्ञापन
गाजियाबाद महानगर के सभी शिवालयों में महाशिवरात्रि की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। शिवालयों को रंग-बिरेंगे झालरों और फूलों से सजाया गया है। दूधेश्वरनाथ मंदिर में शनिवार सुबह 6:00 बजे से जलाभिषेक शुरू होगा और रात में शिव बरात निकाली जाएगी। रविवार को जलाभिषेक के लिए अकेले दूधेश्वरनाथ मंदिर में दो लाख भक्तों के आने की उम्मीद है। इसके लिए मंदिर और उसके आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। अन्य सभी शिवालयों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम हैं। डासना शिवशक्ति मंदिर, स्वयंभू मंदिर, मोहन नगर मंदिर, होली चाइल्ड स्थित शिव मंदिर सहित सभी सोसायटी में जलाभिषेक के लिए मंदिर सज गए हैं।
सुबह 6.00 बजे से चढ़ेगा हाजिरी का जल
दूधेश्वरनाथ मंदिर में शनिवार की सुबह 6:00 बजे से हाजरी का या त्रयोदशी का जल चढ़ना शुरू होगा जो रात 8:30 बजे तक चढ़ेगा। रात 8:32 से चतुर्दशी का जल चढ़ना शुरू होगा जो रविवार 16 जुलाई की रात 10:00 बजे तक चलेगा। आचार्य लक्ष्मीकांत पाढ़ी ने बताया कि श्रावण शिवरात्रि का मुख्य मेला 15 और 16 जुलाई को रहेगा। मंदिर में गंगाजल की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
अलग से बनाया गया है परिक्रमा कॉरिडोर
मंदिर की सजावट फूलों से और लाइट्स की गई है। गंगाजल के भी विशेष इंतजाम हैं। जलाभिषेक के लिए छह कतार बनाई है जिसमें एक कतार परिक्रमा के लिए बनी है। इस कतार में लेट कर मंदिर तक पहुंचने वाले भक्त और कांवड़िया ही जा सकेंगे।
विज्ञापन
आठों प्रहर होगा रुद्राभिषेक
दूधेश्वरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक के लिए आठों प्रहर की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। महाशिवरात्रि के दिन सुबह सात बजे से लेकर दूसरे दिन सुबह छह बजे तक रुद्राभिषेक होगा। मंदिर के आचार्य लक्ष्मीकांत पाढ़ी ने बताया कि भक्त सौभाग्य, विद्या, बुद्धि की कामना कर शिव का अभिषेक करें तो कामना की पूर्ति होती है। डासना शिवशक्ति मंदिर में भी सुबह तीन बजे से लेकर रात तक के लिए बुकिंग कराई गई है। स्वयंभू मंदिर, होली चाइल्ड स्थित शिव मंदिर सहित सभी शिवालयों में रुद्राभिषेक के लिए एडवांस बुकिंग है।