{"_id":"65906e6acb2f49a6f9005c28","slug":"two-laborers-got-scorched-by-high-tension-line-wires-one-died-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-275096-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हाईटेंशन लाइन के तार दो मजदूर झुलसे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हाईटेंशन लाइन के तार दो मजदूर झुलसे, एक की मौत
विज्ञापन
मोदीनगर। हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहे ठेकेदार के दो कर्मी करंट लगने से झुलस गए। हादसे में एक कर्मी की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी है। अस्पताल में परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हंगामा किया। पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत कराया।
शकूरपुर गांव निवासी पप्पू (24) पुत्र सुभाष बिजली विभाग के ठेकेदार के पास काम करता था। हापुड़ मार्ग पर गदाना गांव के पास स्थित बंबे के पास बिजली के तारों की टेपरिंग काम किया जा रहा है। शनिवार शाम करीब छह बजे आसपास पप्पू अपने गांव के देवेंद्र पुत्र ओमवीर के साथ बिजली की लाइन पर शटडाउन लेकर काम कर रहा था। काम करते समय अचानक तार में करंट आ गया। करंट की चपेट में आकर पप्पू व देवेंद्र झुलस गए और दोनों खंभे से चिपक गये। अन्य कर्मियों ने फोन करके बिजली की लाइन बंद कराई। इसके बाद दोनों को नीचे उतारा गया। दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पप्पू को मृत घोषित कर दिया, जबकि देवेंद्र की हालत गंभीर बनी है।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। आरोप है कि ठेकेदार ने काम कराते समय शटडाउन नहीं लिया था। जिसके कारण यह हादसा हुआ। परिजनों ने अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता पर मिलीभगत का आरोप लगाया। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता महेश उपाध्याय का कहना है कि करंट लगने से युवक की मौत होने की सूचना मिली है। युवक ऊर्जा निगम का कर्मी नहीं है। हादसे की जांच कराई जा रही है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि तहरीर मिलने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।