फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two laborers die after falling from two separate buildings under construction.

Ghaziabad News: दो अलग-अलग निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर दो मजदूरों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two laborers die after falling from two separate buildings under construction.
गाजियाबाद। विजयनगर और नंदग्राम थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग बिल्डिंग पर काम कर रहे दो मजदूर जमीन पर आ गिरे। गंभीर अवस्था में दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। हालांकि दोनों मृतकों के परिजनों ने समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि विजयनगर के जल निगम चौकी क्षेत्र में टीएंडटी कंपनी एक सोसायटी का निर्माण कर रही है। रविवार की शाम करीब चार बजे 26वीं मंजिल पर बिहार के गया स्थित डूंगरा बांके बाजार के मूल निवासी मजदूर सुनील चौधरी(23) काम कर रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने पर सुनील चौधरी 26वीं मंजिल से जमीन पर आ गिरे। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में सुनील चौधरी को फ्लोरेंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सुनील चौधरी को मृत घोषित कर दिया। हॉस्पिटल का मीमो पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर, समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

उधर, एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन स्थित एवीएस सिटी सेंटर की निर्माणाधीन बिल्डिंग पर सोमवार की सुबह अनिल निषाद (32) पुताई का काम कर रहा था। पुताई करने के दौरान अनिल असंतुलित होकर जमीन पर आ गिरे। आसपास के लोगों ने गंभीर अवस्था में अनिल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अनिल मूल रूप से गोरखपुर जनपद के बदौली बागू थाना बासगांव के रहने वाले थे। वह किराये के कमरे में साथियों के साथ नंदग्राम में रहता था और पुताई का काम करता था। एसीपी ने बताया कि शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। हालांकि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed