फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two including woman arrested in Jitendra murder case

Ghaziabad News: जितेंद्र हत्याकांड में महिला समेत दो गिरफ्तार हुए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two including woman arrested in Jitendra murder case
लोनी। अशोक विहार कॉलोनी के सामने बाइक सवार बदमाशों द्वारा जितेंद्र की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मदन की पत्नी सोनिया और सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। इस घटना में मुख्य आरोपी मदन और उसके अन्य साथी फरार चल रहे हैं। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उधर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों में रोष है।
विज्ञापन

एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने सुरेंद्र और सोनिया को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि करीब 2 वर्ष पूर्व दिनेश की हत्या हुई थी। दिनेश हत्याकांड में जितेंद्र पैरवी कर रहा था। दोनों पक्षों में समझौता भी हो रहा था लेकिन बाद में जितेंद्र नहीं माना जिसके चलते जितेंद्र की हत्या की योजना बनाई गई। योजना के तहत जितेंद्र की गोली मारकर हत्या की गई। एसीपी ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी मदन और उसके साथियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed