फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two gold medal shocks in UP State Shooting Championship

यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में झटके दो गोल्ड मेडल

Tue, 23 May 2017 10:37 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 23 May 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Two gold medal shocks in UP State Shooting Championship
निशानेबाज - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। छठवीं प्री-यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में एकलव्य शूटिंग क्लब के निशानेबाजों ने लक्ष्य पर सटीक  निशाना लगाकर गाजियाबाद का नाम रोशन किया।  फर्रुखाबाद में हुई प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में क्लब के निशानेबाजों ने दो गोल्ड और चार सिल्वर मेडल जीते। साथ ही चैंपियन ऑफ चैंपियन ट्रॉफी भी गाजियाबाद के खाते में आई।

विज्ञापन


शानदार प्रदर्शन करने वाले निशानेबाज राहुल चौहान और आदित्य शर्मा ने यूपी स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। क्लब निदेशक रहीस मलिक ने बताया कि 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल जूनियर मैन वर्ग में 150 में से 128 स्कोर, 50 मीटर फ्री पिस्टल जूनियर मैन वर्ग में 150 में से 130 का स्कोर करते हुए हर्षित बिंद ने दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए।
विज्ञापन


इसके अलावा 10 मीटर एयर पिस्टल मैन आईएसएसएफ वर्ग में चैंपियन ऑफ चैंपियन ट्रॉफी भी हर्षित बिंद ने जीती। 10 मीटर एयर रायफल जूनियर मैन वर्ग में करनदीप सिंह ने 400 में से 388 का स्कोर कर सिल्वर मेडल जीता। 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल मैन वर्ग में हसन मलिक ने 150 में से 141 का स्कोर कर गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 मीटर एयर पिस्टल मैन वर्ग में दीपक धारिवाल ने 400 में से 375 का स्कोर कर सिल्वर और 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल जूनियर मैन वर्ग में 150 में से 138 का स्कोर कर गोल्ड मेडल जीता। जीतकर पहुंचे निशानेबाजों को क्लब में सम्मानित किया गया। इस मौके पर राज नारायण, इंटरनेशनल निशानेबाज पवन यादव, प्रदीप त्यागी सहित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed