फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two girls misdeed while playing in Satsang Bhawan in Bulandshahr

सत्संग भवन में बच्चियों से दुष्कर्म: खेलने जाती थीं छात्राएं, सेवादार ने किया गर्भवती; पेट दर्द से बाहर आया सच

Wed, 23 Oct 2024 07:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, स्याना (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, स्याना (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 23 Oct 2024 07:09 PM IST
सार

सत्संग भवन के 65 वर्षीय सेवादार ने दोनों छात्राओं को प्रसाद में नशीली गोलियां खिलाकर उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Two girls misdeed while playing in Satsang Bhawan in Bulandshahr
सेवादार ने दो बच्चियों से की दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो छात्राओं से सत्संग भवन के सेवादार ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पेट दर्द की शिकायत पर एक किशोरी के परिजनों ने अल्ट्रासाउंड कराया तो वह चार माह की गर्भवती निकली। इस पर परिजनों ने पूछताछ की तो किशोरी ने सत्संग भवन में तैनात सेवादार की करतूत बताई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो छात्रा गांव के ही कस्तूरबा विद्यालय में कक्षा छह व सात में पढ़ती हैं। दोनों छात्राएं प्रतिदिन शाम को गांव स्थित सत्संग भवन में खेलने के लिए जाती थीं। आरोप है कि सत्संग भवन के 65 वर्षीय सेवादार ने दोनों छात्राओं को प्रसाद में नशीली गोलियां खिलाकर उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा सात में पढ़ने वाली एक छात्रा पिछले चार दिन से अपने परिजनों को पेट दर्द की शिकायत बता रही थी। जिसके चलते परिजनों ने बुधवार को चिकित्सक की सलाह पर छात्रा का अल्ट्रासाउंड कराया तो वह चार माह की गर्भवती पाई गई।

विज्ञापन

छात्रा के चार माह की गर्भवती होने की जानकारी चिकित्सकों ने दी तो परिजन परेशान हो उठे। पीड़िता से परिजनों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि गांव के सत्संग भवन में तैनात सेवादार द्वारा पिछले आठ माह से उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। 

इसके बाद पीड़ित परिजनों ने दूसरी छात्रा के परिजनों को भी वारदात से अवगत कराया। दूसरी छात्रा से परिजनों ने पूछा तो उसने भी आरोपी की करतूत के बारे में बताया। दोनों छात्राओं ने बताया कि जब वह सत्संग भवन में खेलने के लिए जाती थी तो आरोपी उन्हें प्रसाद देता था।

इसके बाद वह बेहोश हो जाती थी और आरोपी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था। छात्राओं से जानकारी मिलने पर पीड़ित परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। 

वारदात का खुलासा, आरोपी हुआ फरार
प्रसाद में नशीली गोली खिलाकर दुष्कर्म करने की जानकारी पूरे गांव में फैल गई। इसके बाद आरोपी 65 वर्षीय सेवादार मौके से फरार हो गया। गुस्साए परिजनों ने आरोपी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। जिसके चलते पीड़ित परिजन पुलिस अधिकारियों से मिले और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इसलिए कोई नहीं करता था शक
परिजनों का कहना है कि आरोपी बुजुर्ग है, जिसके चलते कोई भी उस पर शक नहीं करता था। गांव के कई परिवार के बच्चे अक्सर सत्संग भवन में जाकर खेलते थे। सत्संग के दौरान महिलाएं भी वहां जाती थी, लेकिन इस दौरान आरोपी के व्यवहार से ऐसा नहीं लगा कि वह सत्संग भवन के अंदर आरोपी दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देगा, यह किसी ने नहीं सोचा था।

परिजनों की ओर से शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -दिलीप कुमार, सीओ, स्याना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed