फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two girl students who went out for tuition went missing under suspicious circumstances.

Ghaziabad News: ट्यूशन पढ़ने निकलीं दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थिति में लापता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Two girl students who went out for tuition went missing under suspicious circumstances.
सिंभावली। थाना क्षेत्र के एक गांव से ट्यूशन पढऩे के लिए घर से निकलीं दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। पीडि़त पिता ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 20 मई की शाम को घर से ट्यूशन पढऩे के लिए निकली थी। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने उसकी सहेली के घर जाकर जानकारी की तो पता चला कि उनकी 18 वर्षीय बेटी भी ट्यूशन के बाद घर नहीं पहुंची है। दोनों छात्राओं के एक साथ लापता होने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस टीम गठित कर दी गई है। किशोरियों की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed