{"_id":"693b1578e8d70f22b509f0f0","slug":"two-fraudsters-duped-a-woman-of-jewellery-worth-lakhs-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-779882-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला से लाखों के गहने ठग ले गए दो टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला से लाखों के गहने ठग ले गए दो टप्पेबाज
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में दो टप्पेबाजों ने गौड़ सिद्धार्थम सोसायटी में रहने वाली अराधना शर्मा (63) को रास्ता पूछने के बहाने बहला-फुसलाकर लाखों रुपये के गहने ठग लिए। टप्पेबाजों ने उनकी सोसायटी के पास वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि गौड़ सिद्धार्थम सोसायटी में रहने वालीं अराधना शर्मा के मुताबिक वह छह दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे से एक बजे की बीच गौर मार्केट में फल खरीदने गई थीं। इस दौरान जब वह घर लौटने लगीं तो एक युवक ने आनंद विहार जाने का रास्ता पूछा, लेकिन उन्होंने कहा कि वह तो काफी दूर है और उन्हें रास्ता भी नहीं पता। इसके बाद कुछ ही दूरी पर युवक का एक और साथी आ गया और फिर दोनों उन्हें बातों में उलझाकर गंगा हिंडन सोसायटी के आगे उसी सोसायटी की सर्विस लेन पर ले गए और बातों में उलझाने के बाद लाखों रुपये के गहने सोने के दो कंगन, चेन पैंडल समेत और सोने की अंगूठी ठग लिए।
इस दौरान आरोपियों ने एक रुमाल थमाया और एक जगह बैठाकर इंतजार करने की बात कहकर चले गए। कुछ देर में जब उनकी चेतना जागृत हुई और उन्होंने रुमाल खोलकर देखा तो उसमें प्लास्टिक के दो कंगन व एक पत्थर रखा मिला। इसके बाद उन्हें अपने साथ ठगी होने का पता चला। महिला ने पुलिस से से मामले की शिकायत की है। बताया कि घटनास्थल के पास लक्ष्मी ब्यूटी कलेक्शन, शिकागो पिज्जा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी जरूर कैद हुए होंगे। एसीपी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। दो संदिग्ध सीसीटीवी में कैद हुए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।