फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two fraudsters arrested for cheating in the name of Tantra Mantra

Ghaziabad News: तंत्र मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two fraudsters arrested for cheating in the name of Tantra Mantra
गाजियाबाद। तंत्र मंत्र के नाम पर लोगों से पैसा ऐंठने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 12 हजार की नकदी, 15 हजार चिल्ड्रन नोट, तंत्र क्रिया से जुड़ी आठ अंगूठी और अन्य सामग्री बरामद की हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अब तक 50 से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बनाकर उनसे मोटी रकम ऐंठ चुके हैं। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी लोनी के मुस्तफाबाद निवासी मोहम्मद उमर और मुम्तियाज हैं। उमर मूलरूप से बिहार के दरभंगा निवासी हैं। दोनों काफी समय से लोनी में रह रहे हैं। नंदग्राम निवासी सन्नो ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह बीमार चल रही थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक परिचित के जरिये दोनों से हुई थी। उन्होंने बीमारी ठीक करने के नाम पर उनसे पहले एक लाख रुपये ले लिए। उनको आराम नहीं लगा। इसी दौरान उन्होंने रकम तीन गुना करने का उनको लालच दिया। उनसे आठ महीने में नौ लाख रुपये ले लिए। आरोपी पैसा लेकर भाग गए और उनसे संपर्क तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उनको अपने साथ हुई ठगी का पता चला। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि वह आर्थिक रूप से परेशान और जिस परिवार में कोई बीमार हाे, उन लोगों को अपना निशाना बनाते थे। अब तक 50 से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बनाकर मोटी रकम ऐंठ चुके हैं और हजारों लोगों से उपचार के नाम पर रकम वसूल चुके थे। आराेपी दवा के नाम पर पेट साफ करने का चूरन देकर लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed