फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two former ministers of state, including five non-bailable warrant

यूपी के दो पूर्व मंत्रियों समेत पांच के गैर जमानती वारंट

Sat, 15 Oct 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद Updated Sat, 15 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two former ministers of state, including five non-bailable warrant
sdf
मायावती शासन के स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा, कैबिनेट मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा और विधायक आरपी जायसवाल के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर कोर्ट ने संज्ञान ले लिया है। चार्जशीट में दो दवा कारोबारियों रईस आलम सिद्दीकी और महेंद्र कुमार पांडेय का भी नाम है।
विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने सभी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। अंटू मिश्रा के खिलाफ सीबीआई कोर्ट इससे पूर्व भी एक अन्य चार्जशीट में 82 के नोटिस जारी कर चुकी है। इस मामले में सीबीआई ने विगत माह कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन


सीबीआई की ओर से पक्ष रखते हुए वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह ने न्यायाधीश को बताया कि अनंत कुमार मिश्रा, बाबू सिंह कुशवाहा और आरपी जायसवाल ने दवा कारोबारियों से मोटी रिश्वत लेकर बिना किसी पूर्व प्रस्ताव और मांग के सीएमओ परिवार कल्याण का नया पद सृजित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सृजन 5 मई 2010 को दर्शाया गया, मगर इस फाइल पर मुख्यमंत्री के साइन ही नहीं हैं। वरिष्ठता और नियमों को ताक पर रखकर 72 डॉक्टरों को डीपीओ नियुक्त कर दिया गया।

यादव सिंह के सहयोगी प्रदीप गर्ग की अंतरिम जमानत अर्जी खारिज
नोएडा में अंडर ग्राउंड केबल के ठेके में जेल गए यादव सिंह के करीबी एकेजी इन्फ्रास्ट्रक्चर के एमडी प्रदीप गर्ग की अंतरिम जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी है। प्रदीप गर्ग ने बृहस्पतिवार को सीबीआई कोर्ट में सरेंडर किया था।

आरोपी की रेग्यूलर जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने 26 अक्तूबर की तारीख नियत की है। शुक्रवार सुबह सीबीआई विशेष कोर्ट में अंतरिम जमानत अर्जी पर बहस करते हुए डिफेंस ने कोर्ट को बताया कि उनके मुव्वकिल का इस घोटाले में कोई हाथ नहीं है।


इस पर सीबीआई की ओर से वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह और अनुराग मोदी ने बहस करते हुए बताया कि सीबीआई ने जो चार्जशीट कोर्ट में पेश की है, उसमें सभी आरोपियों के आरोपों को भी स्पष्ट किया गया है। दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद विशेष न्यायाधीश ने आरोपी की अंतरिम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed