फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Frequent power outages after the rain; over 400 faults reported.

Ghaziabad News: बारिश के बाद बार-बार गुल होती रही बिजली, 400 से अधिक फॉल्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Frequent power outages after the rain; over 400 faults reported.
गाजियाबाद। बारिश के बाद सोमवार को शहर से लेकर देहात तक बिजली की आवाजाही लगी रही। जिले के तीनों जोन में दिनभर में 400 से अधिक फॉल्ट की शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें जंपर उड़ने, लाइन में खराबी और अन्य तकनीकी दिक्कतें शामिल रहीं। देर रात तक ऊर्जा निगम के कर्मचारी फॉल्ट दूर कर आपूर्ति सुचारु करने में जुटे रहे। कई उपभोक्ताओं ने जेई और एसडीओ के फोन नहीं उठाने की भी शिकायत की।
विज्ञापन

रविवार रात से ही मौसम बदलने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। मुरादनगर के असालतनगर बिजलीघर से पोषित गंगाविहार, वंदना एन्क्लेव, त्रिमूर्ति विहार, जलालपुर, राधेश्याम विहार समेत 20 से अधिक कॉलोनियों में पहले एक फेस की बिजली आई। इसके बाद रात में चार घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही। सुबह करीब साढ़े छह बजे कर्मचारियों ने फॉल्ट दूर कर आपूर्ति बहाल की। रातभर बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी हुई। स्कूल जाने वाले बच्चों की नींद भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

----
इन इलाकों में भी रही परेशानी
रजापुर गांव, शास्त्रीनगर, नेहरूनगर, कविनगर, महेंद्र एन्क्लेव, गोविंदपुरम, राजनगर एक्सटेंशन, नंदग्राम, मसूरी, मधुबन बापूधाम, दुहाई, गुलधर और शहीदनगर समेत कई इलाकों में दिन-रात में कई बार बिजली आती-जाती रही। कुछ इलाकों में कम से कम 10 बार आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें मिलीं। बारिश के दौरान हुए फॉल्ट दूर करने में कर्मचारियों को काफी समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंदपुरम निवासी नीरज गुप्ता ने बताया कि स्थानीय जेई और एसडीओ को लगातार फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इससे लोगों में नाराजगी रही। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान नमी बढ़ने से फॉल्ट की समस्या बढ़ जाती है। कर्मचारियों को लगाकर समय रहते फॉल्ट दूर कर आपूर्ति बहाल कराई गई।

राजनगर में दो घंटे शटडाउन
राजनगर में सोमवार दोपहर ऊर्जा निगम ने पेड़ों की छंटाई के लिए शटडाउन लिया। इस कारण करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। शटडाउन की जानकारी नहीं होने पर कई लोग बिजली निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों को फोन करते रहे। अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पेड़ों की टहनियां बिजली लाइनों के ऊपर आने से फॉल्ट की आशंका बनी रहती है। इसी वजह से शटडाउन लेकर पेड़ों की छंटाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed