फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two days of Reiki by sleeping outside the showroom, lakhs were spent overnight.

Ghaziabad News: शोरूम के बाहर सोकर दो दिनों की रेकी, रात में लाखों उड़ाए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two days of Reiki by sleeping outside the showroom, lakhs were spent overnight.
गाजियाबाद। सिहानी गेट पुलिस ने आंबेडकर रोड स्थित शांति एंटरप्राइजेज में चोरी करने वाले युवक अभिमन्यु निवासी ग्राम बहोरिकपुर थाना जहानगंज जनपद फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दो दिनों तक वह शोरूम के सामने फटे कपड़ों और नशे में होने का नाटक करके लेटा रहा। दो दिन और एक रात तक रेकी करके तीन नवंबर की रात को उसने होर्डिंग पर चढ़कर शोरूम की बराबर वाली दीवार पर चढ़ा और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उसने गल्ले से 4.30 लाख रुपये चुराए, मोबाइल चार्ज किया और कपड़े बदले। शोरूम में वह करीब एक घंटे तक रहा। पुलिस ने 2.20 लाख रुपये, मोबाइल आदि बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि मैसर्स शांति एंटरप्राइजेज के मालिक तरुण शर्मा ने बॉथ शोरूम से 12.80 लाख रुपये चुराने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। शोरूम के सीसीटीवी में चोर की हरकत कैद हो गई थी। चोर की पहचान नहीं हो पा रही थी। ऐसे में 100 से अधिक सीसीटीवी खंगाले तो चोर के कपड़े अलग मिले लेकिन उसके हाथ में बैग एक ही रंग का मिला। ऐसे में शक हुआ तो टीम फर्रुखाबाद पहुंची। इसी दौरान चोर ने चोरी के पैसों से एक नया मोबाइल फोन खरीदा और सिम उसमें डाला। सिम डालते ही चोर की लोकेशन मिलनी शुरू हो गई। आरोपी अभिमन्यु ने बताया कि छह सात माह पूर्व वह गाजियाबाद के विजयनगर में एक टैंट की दुकान पर काम करता था। उसने इस प्रतिष्ठान में लोगों को आते जाते देखा था और इसमें छत से प्रवेश करने का रास्ता भी खोज लिया था। ऐसे में उसने फटे कपड़े पहने और प्रतिष्ठान के सामने नशे में होने का नाटक करके लेटा रहा और रेकी की। दो दिन और एक रात रेकी करने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


कार खरीदकर गर्लफ्रैंड को घुमाना चाहता था अभिमन्यु

पूछताछ में आरोपी अभिमन्यु ने बताया कि उसे अंदाजा था कि यहां से 15-20 लाख रुपये मिल जाएंगे। इन पैसों को चुराकर वह एक नई कार खरीदेगा और गर्लफ्रैंड को उसमें घुमाएगा। हालांकि उसे वहां 4.30 लाख रुपये मिले। इनमें से 63 हजार रुपये अपने पिता के खाते में जमा कर दिए। एक मोबाइल खरीदा। कुछ रुपये उसने अपनी गर्लफ्रैंड और दोस्तों को दावत देने में खर्च कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed