{"_id":"574f28744f1c1b7b74108e21","slug":"two-days-and-five-hours-will-block-the-delhi-ghaziabad-railway-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन साढ़े पांच घंटे ब्लाक रहेगा दिल्ली-गाजियाबाद रेल रूट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन साढ़े पांच घंटे ब्लाक रहेगा दिल्ली-गाजियाबाद रेल रूट
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सप्ताह दो दिन गाजियाबाद-दिल्ली रेल रूट साढ़े पांच घंटे बाधित रहेगा। हिंडन नदी के पास ट्रैक के नीचे अंडरपास बनाने के लिए मेगा ब्लाक रहेगा। इसके चलते दिल्ली-हावड़ा, दिल्ली मुरादाबाद, और दिल्ली देहरादून मार्ग की ट्रेनें प्रभावित होंगी।
हालांकि यह ब्लाक देर रात सवा 10 बजे लिया गया है, क्योंकि इस समय ट्रेनों का संचालन कम होता है। इसके बावजूद लगातार साढ़े पांच घंटे ब्लाक की वजह से देर रात की ट्रेनों के संचालन में बाधा होगी। यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हिंडन बैराज रोड के पास ही जीडीए और रेलवे मिलकर नया अंडरपास बना रहे हैं। यह अंडरपास जीटी रोड से वसुंधरा को जोड़ेगा। रेलवे लाइन के नीचे आरसी के बड़े ब्लाक पुश किए जाएंगे।
विज्ञापन
रेलवे के डिवीजनल ट्रैफिक मैनेजर (डीटीएम) डीके चोपड़ा ने बताया कि चार और पांच जून को रात 10:10 बजे से अलसुबह 3:40 बजे तक ब्लाक रहेगा। उन्होंने बताया कि इस रूट पर चार लाइनें हैं।
ब्लाक केवल दो लाइनों पर रहेगा। बाकी दो लाइनों पर कॉशन लगाकर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। डीटीएम ने बताया कि इस अवधि में ट्रेनों का संचालन कम रहता है। ऐसे में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बाकी दो लाइनों से ट्रेनों को गुजारा जाएगा। हालांकि काम पूरा होने में ज्यादा दिन लगेंगे, लेकिन फिलहाल दो दिन का ब्लाक लिया गया है।
यह ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
मुंडवाडीह एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, लखनऊ-दिल्ली एसी स्पेशल, मसूरी एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, कालिंदी, शहीद एक्सप्रेस, रानीखेत एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस