फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two caught cheating in the name of getting a job

Ghaziabad News: नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two caught cheating in the name of getting a job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी के गांव खिंदौड़ा निवासी दीपक ने अपने साथियों के साथ सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने दीपक के पिता से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर दस हजार रुपये ठगे थे।
दीपक ने बताया कि कुछ समय पूर्व मुरादनगर में उनके पिता की दो व्यक्तियों से मुलाकात हुई। दोनों ने खुद को सरकारी महकमों में प्रभाव रखने वाला बताया। आरोपियों ने झांसा दिया कि वह उनके बेटे की दिल्ली पुलिस या अन्य विभाग में सरकारी नौकरी लगवा देंगे। आरोप है कि झांसे में लेकर आरोपियों ने दीपक के पिता से दस हजार रुपये लेने के बाद नौकरी लगवाने के लिए और रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन

दीपक ने अपने साथियों की नौकरी लगवाने का लालच देकर ठगों को सोमवार दोपहर मोदीनगर बुला लिया। ठग जैसे ही नौकरी लगवाने की बात करने मोदीनगर पहुंचे तो दीपक ने पुलिस बुलाकर आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। छानबीन में आरोपियों के कब्जे से उत्तर प्रदेश पुलिस का पहचान पत्र मिला। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed