फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two cars collided on the highway, three people including a couple were injured.

Ghaziabad News: हाईवे पर भिड़ीं दो कारें, दपंती समेत तीन घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Two cars collided on the highway, three people including a couple were injured.
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-09 स्थित गांव शाहपुर जट्ट के पास दो कारों में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कार में सवार दपंती समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सिखैड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल महिला को मेरठ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव सैदपुर निवासी चालक ओमवीर व गांव लोदीपुर छपका निवासी रविंद्र और उनकी पत्नी राजवती कार में सवार होकर गढ़मुक्तेश्वर से हापुड़ की तरफ आ रहे थे। एनएच-09 स्थित गांव शाहपुर जट्ट के पास पहुंचने पर उनकी कार दूसरी स्कार्पियो कार से भिड़ गए और तीनों घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को सिखैड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने राजवती को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। दूसरी कार का चालक मुकेश निवासी गांव शिमला खेतड़ी झुंझुनूं राजस्थान हादसे में बाल-बाल बच गया। पुलिस क्षतिग्रस्त दोनों कारों को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि हादसे के संबंध में पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed