फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   two brothers misdeed with their sister for two years victim became 22 weeks pregnant In Sahibabad

'मैम मेरे पेट में दर्द हो रहा है': दो भाई दो साल से कर रहे थे बहन से दुष्कर्म, पीड़िता 22 सप्ताह की गर्भवती

Sat, 18 May 2024 10:59 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 18 May 2024 10:59 PM IST
सार

किशोरी कॉलोनी के एक निजी स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा है। उसके साथ दोनों भाई दो साल से अलग-अलग समय में दुष्कर्म कर रहे थे। कुछ दिनों से किशोरी के पेट में दर्द हो रहा था। वह स्कूल में भी शिक्षकों से पेट दर्द की शिकायत करती थी।

विज्ञापन
two brothers misdeed with their sister for two years victim became 22 weeks pregnant In Sahibabad
दो भाइयों ने दो साल तक किया बहन से दुष्कर्म - फोटो : freepik.com

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित टीलामोड़ थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में दो भाइयों ने अपनी 13 साल की बहन से दुष्कर्म कर दिया। किशोरी 22 सप्ताह की गर्भवती हो गई है। उसकी अचानक तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के अस्पताल में अल्ट्रासाउंड हुआ। किशोरी अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर उपचार के साथ उसकी निगरानी में लगे हैं। किशोरी की मां ने दोनों बेटों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा कराया है। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन

किशोरी कॉलोनी के एक निजी स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा है। उसके साथ दोनों भाई दो साल से अलग-अलग समय में दुष्कर्म कर रहे थे। कुछ दिनों से किशोरी के पेट में दर्द हो रहा था। वह स्कूल में भी शिक्षकों से पेट दर्द की शिकायत करती थी। दो दिन पहले मां अपनी बेटी को दिल्ली के केंद्रीय अस्पताल में इलाज के लिए ले गई। वहां डॉक्टर ने उसका पेट फूला देखकर तुरंत अल्ट्रासाउंड किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट आने पर मां के पैरों तले जमीन निकल गई। डॉक्टर ने कहा कि किशोरी 22 सप्ताह की गर्भवती है। डॉक्टरों ने उसकी हालत बिगड़ी देखकर तुरंत भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। मां ने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि बड़े भाई दोनों अलग-अलग समय पर दुष्कर्म करते थे। मां ने घर पर फोन करके दोनों बेटों से गंदी हरकत के बारे में पूछा तो वे घटना को टालने लगे लेकिन जब उन्होंने बेटी के गर्भवती होने के बारे में बोला तो दोनों कबूल कर गए। 

विज्ञापन

बाद में मां ने टीला मोड़ थाने में पुलिस से शिकायत कर दोनों बेटों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा कराया। दोनों ने अपनी बहन को किसी से भी उनकी हरकतों के बारे में बताने पर मारने की धमकी दी थी। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। किशोरी के बयान दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed