फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two booked on court orders in firing incident on farmer

Ghaziabad News: किसान पर फायरिंग के मामले में कोर्ट के आदेश पर दो पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Two booked on court orders in firing incident on farmer
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव शेरपुर में सिंचाई को लेकर दो माह पहले हुए झगड़े में किसान पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि निवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, इसके बाद किसान राजीव कुमार ने कोर्ट का सहारा लिया।
विज्ञापन

गांव शेरपुर के रहने वाले राजीव कुमार किसान हैं। राजीव कुमार की शिकायत के अनुसार बीती फरवरी में फसल सिंचाई को लेकर गांव निवासी दो सगे भाईयों ने उनका रास्ता रोककर गाली गलौज की और उनकी पिटाई कर दी। आरोपियों ने फायरिंग की थी, गनीमत रही कि हमले में वह बाल-बाल बच गए थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने राजीव कुमार को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया था। घायल राजीव कुमार को उपचार के लिए अस्पताल भेजा था। राजीव कुमार लगभग दो महीने तक पुलिस के चक्कर काटते रहे मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट से इंसाफ की गुहार लगाई। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तहरीर के अनुसार शक्ति और सन्नी निवासी गांव शेरपुर निवाड़ी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed