फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two arrested including woman running prostitution under cover of spa center

Ghaziabad News: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including woman running prostitution under cover of spa center
वैशाली। सेक्टर तीन स्थित एल्कोन सोसायटी स्थित फ्लैट नंबर जीएफ 1 में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भांडाफोड़ किया है। सोमवार की दोपहर हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर संचालित करने वाली महिला और मौके पर पकड़े गए गौतमबुद्धनगर स्थित बादलपुर निवासी सुमित को गिरफ्तार किया है। वहीं, चार महिलाओं को रेस्क्यू किया है, जिन्हें अच्छी कमाई का झांसा देकर महिला संचालिका ने देह व्यापार के दलदल में धकेला दिया था।
विज्ञापन


कार्यवाहक एसीपी इंदिरापुरम अजय कुमार की टीम ने सोमवार दोपहर एल्कोन सोसायटी में छापा मारा। एसीपी ने बताया कि उन्हें फ्लैट में संचालित स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार होने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जिसने पूछताछ में बताया कि वह स्नातक पास है। यहां ज्यादा कमाई के लालच में दूसरे शहरों से लड़कियों और महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराती है। उसने यह फ्लैट कुछ महीने पहले ही किराये पर लिया था। वह व्हाट्सएप पर स्टेट्स लगाकर ऑनलाइन बुकिंग कराती थी, जिसका शुल्क 2000 रुपये था। पुलिस ने मौके से एक ग्राहक सुमित को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर से अलग-अलग जिलों की रहने वाली चार महिलाओं को भी रेस्क्यू किया है, जिनसे पूछताछ कर उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed