फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two arrested for testing fetus sex in Loni

Ghaziabad News: लोनी में भ्रूण लिंग परीक्षण करते दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for testing fetus sex in Loni
गाजियाबाद। लोनी भ्रूण लिंग परीक्षण करते हुए सेंटर संचालक और जांच करने वाले को गुरुग्राम और गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। सेंटर पर अल्ट्रासाउंड जांच के लिए पंजीकृत रेडियोलॉजिस्ट मौजूद नहीं थीं। उन्होंने जानकारी दी कि कई दिन से सेंटर पर नहीं जा रही थीं जबकि भ्रूण लिंग परीक्षण और अल्ट्रासाउंड जांच रोजाना हो रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया।
विज्ञापन

गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसीपीएनडीटी) के नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग संजोग ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि गुरुग्राम क्षेत्र से कुछ महिलाएं लोनी क्षेत्र में आकर लिंग परीक्षण करा रही हैं। इसकी जांच के लिए गुरुग्राम की टीम से बात करने के बाद बृहस्पतिवार को संयुक्त टीम ने लोनी के कंचन पार्क स्थित त्यागी अल्ट्रासाउंड सेन्टर पर छापा मारा। टीम द्वारा केंद्र पर विभाग की ओर से भेजी गई फर्जी ग्राहक (डिकोय) का अल्ट्रासाउंड सचिन ने किया। केंद्र स्वामी सोनू त्यागी भी अल्ट्रासाउंड कक्ष में मौजूद था जबकि केंद्र पर पंजीकृत चिकित्सक डॉ. हर्षा गुप्ता मौजूद नहीं थीं। दूरभाष पर पूछने पर डॉ. हर्षा ने बताया कि वह सेंटर पर कई दिनों से नहीं गई हैं।
विज्ञापन

इसके बाद सचिन और सोनू त्यागी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दी गई। जांच के लिए डॉ. हर्षा गुप्ता को नोटिस जारी किया गया है। डॉ. अनुराग संजोग का कहना है कि यदि प्रकरण में उनकी संलिप्तता पाई गई तो पंजीकरण रद्द करने के लिए उप्र मेडिकल काउंसिल को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed