{"_id":"664bd7a1f301731d560dbc26","slug":"two-arrested-for-stealing-goods-from-factories-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-102877-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फैक्टरियों से सामान चोरी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फैक्टरियों से सामान चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादनगर। पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरियों से सामान चोरी करने वाले गिरोहे के दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया।
एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि 8 मई को हिसाली रोड स्थित अजय गर्ग की फैक्टरी से चोर ने कॉपर की तार व मोटर चोरी कर ली थी। इसके अलावा 13 मई की रात सुभाष गोयल की फैक्टरी से कॉपर वायर व सिलिंडर समेत अन्य सामान चुरा लिया था। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश शुरू की। एसीपी ने बताया कि रविवार रात पुलिस बसंतपुर सैंथली गांव के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की पिकअप से कुछ संदिग्ध जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को रूकने का इशारा किया, पुलिस को देख चालक ने गाड़ी की रफ्तार तेज कर ली। पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को रूकवाया। पूछताछ में पिकअप सवार ने अपना नाम शलेंद्र निवासी नंगला बादाम गांव जनपद फतेहगढ़ हाल पता अर्थला व खालिद निवासी बंदायू हाल पता अर्थला बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का 15 किलो कॉपर का तार, 20 किलो कॉपर, 02 सिलिंडर व घटना में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया।