फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two arrested for stealing from generator businessman's flat

Ghaziabad News: जनरेटर कारोबारी के फ्लैट से चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing from generator businessman's flat
साहिबाबाद। पुलिस ने राजेंद्रनगर सेक्टर-पांच में जनरेटर कारोबारी वरुण कौशिक के बंद फ्लैट में हुई 60 लाख की चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे पीली धातु का सामान और 13 हजार रुपये बरामद हुए हैं। घटना के बाद घरेलू सहायिका, उसका पति व तीन अन्य सदस्य फरार हैं। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि भोवापुर में रहने वाले लोकेश कुमार और गणेशपुरी शालीमार गार्डन के निवासी कमलनाथ उर्फ कालूनाथ को गिरफ्तार किया है। दोनों से 13 हजार रुपये, दो अंगूठी, तीन नाक की नथ, एक चेन, दो लाॅकेट मिले हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वीरू गिरी राजेंद्र नगर में कारोबारी के अपार्टमेंट के पास वाले अपार्टमेंट में सुरक्षा गार्ड था। उसकी पत्नी राधिका गिरी कारोबारी के फ्लैट में घरेलू सहायिका का काम करती थी। वह कारोबारी के हर सामान और नकदी के बारे में जानती थी। उसे पता था कि कारोबारी वरुण परिवार के साथ जयपुर जा रहे हैं। उसने पति वीरू को यह जानकारी दी। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रात में फ्लैट के मुख्य दरवाजे का लाॅक तोड़कर अलमारी से 60 लाख के गहने और नकदी चोरी कर ली। इसके बाद सभी गणेशपुरी शालीमार गार्डन में कमलनाथ के घर पहुंचे। कमलनाथ को 10 हजार रुपये व कुछ गहने दिए थे। वीरू गिरी सहित वारदात में शामिल विवेक उर्फ डिली गिरी व राम रावत फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed