फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two arrested for betting on IPL matches eight cases of murder robbery Arms Act registered against main accused

हर मैच में बंटी पर बरस रहा था पैसा: जेल में सीखा सट्टा लगाने का गुणा-भाग, रोजाना कमा रहे थे 40-50 हजार

Tue, 02 Apr 2024 10:31 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 02 Apr 2024 10:31 PM IST
सार

पूछताछ में बंटी ने बताया कि साल 2017 में वह हत्या के मामले में जेल में बंद था। वहां उसकी मुलाकात दिल्ली के अजय छक्कन नाम के कैदी से हुई थी। वह सट्टा लगाने का काम करता था। उसी ने सट्टा लगाने की पूरी ट्रेनिंग उसको दी। 

विज्ञापन
Two arrested for betting on IPL matches eight cases of murder robbery Arms Act registered against main accused
आईपीएल पर सट्टा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आईपीएल में सट्टा लगाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को नंदग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनसे 3.65 लाख रुपये, लैपटॉप, मोबाइल आदि सामग्री बरामद हुई है। मुख्य आरोपी बंटी ने सट्टा लगाने का गुणा-भाग साल 2017 में जेल में अजय छक्कन नाम के कैदी से सीखा था। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने 16 हजार रुपये में राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी सोसायटी में फ्लैट किराये पर लिया था। गिरोह के अन्य सदस्यों की पुलिस पहचान कर रही है।

विज्ञापन

एसीपी रवि कुमार ने बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि बंटी त्यागी निवासी नंदग्राम व नरेश निवासी भटिंडा पंजाब सोसायटी के फ्लैट में आईपीएल में एप के जरिये सट्टा लगाने का काम कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को साक्ष्य सहित दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पुलिस से बचने के लिए उन्होंने किराये पर फ्लैट लिया था। रोजाना वह आईपीएल में चार से पांच लाख रुपये तक का सट्टा लगाते थे। इसमें उनको 40-50 हजार की बचत हो जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में बंटी ने बताया कि साल 2017 में वह हत्या के मामले में जेल में बंद था। वहां उसकी मुलाकात दिल्ली के अजय छक्कन नाम के कैदी से हुई थी। वह सट्टा लगाने का काम करता था। उसी ने सट्टा लगाने की पूरी ट्रेनिंग उसको दी। तभी से वह उसके संपर्क में था और इस काम को करता हुआ आ रहा है।

विज्ञापन

अजय छक्कन के माध्यम से ही सट्टा लगाने के ग्राहक आते थे। आरोपी नरेश ने बताया कि दिल्ली में सट्टा लगाने दौरान ही उसकी मुलाकात करीब तीन साल पहले बंटी त्यागी से हुई थी। वह लैपटॉप चलाना जानता है इसलिए बंटी ने उसको अपने साथ काम करने के लिए बुला लिया। बंटी को रुपये का हिसाब करने के लिए रोजाना दिल्ली आना जाना पड़ता था। एसीपी ने बताया कि बंटी पर हत्या, लूट, हत्या के प्रयास का एक-एक, आर्म्स एक्ट के पांच मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर उनकी भी गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed