{"_id":"67b77c5f196e678a3e08bf94","slug":"two-arrested-for-beating-a-shopkeeper-and-dragging-him-out-of-a-car-for-not-giving-him-bidis-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-1714-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बीड़ी न देने पर दुकानदार को पीटकर गाड़ी से घसीटने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बीड़ी न देने पर दुकानदार को पीटकर गाड़ी से घसीटने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो स्थित सी ब्लॉक में रविवार रात पान की दुकान संचालित करने वाले दिल्ली के करावल नगर निवासी संदीप और उनके भाई संजय से मारपीट करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने किराना व्यापारी संजय के सिर में ईंट मारकर लहूलुहान कर दिया था।
संदीप को पहले गाड़ी से टक्कर मारी और उसके बाद घसीटते हुए पैर कुचलकर भाग गए थे। वारदात करने वाले बागपत जिले के चांदीनगर स्थित रसूलपुर साकलपट्टी निवासी हैप्पी कुमार और भोजपुर थानाक्षेत्र के इशाक नगर निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उनके तीसरे साथी की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।
एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने हैप्पी कुमार और सुनील कुमार को गिरफ्तार किया। इनका एक तीसरा साथी फिलहाल नहीं पकड़ा गया है। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि तीनों 16 फरवरी की रात संदीप की दुकान पर पहुंचे थे। पहली बार बीड़ी मांगने पर संदीप ने दे दी थी, लेकिन दूसरी बार मांगने तक वह दुकान बंद कर चुका था। बीड़ी न मिलने पर उन्होंने संदीप से मारपीट की।
विज्ञापन
बीच-बचाव करने आए उनके भाई संजय का सिर भी फोड़ दिया था। इसके बाद भागने से रोकने की कोशिश के दौरान संदीप को उन्हीं के साथी ने गाड़ी से टक्कर मार दी और पैर कुचलते हुए तीनों भाग गए थे। एसीपी ने बताया कि युवक घटनास्थल से कुछ ही दूरी गाड़ी छोड़कर पैदल भाग निकले थे। गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। तीसरे युवक को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।