{"_id":"67b396339eccff88f70e822c","slug":"two-and-a-half-years-imprisonment-to-drug-smuggler-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-575907-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ड्रग तस्कर को ढाई साल का कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ड्रग तस्कर को ढाई साल का कारावास
विज्ञापन
गाजियाबाद। लोनी में तीन वर्ष पहले ड्रग तस्करी करने के दोषी शाहनवाज को अदालत ने दो साल छह माह के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत के न्यायाधीश विनोद कुमार ने दोषी पर दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। शाहनवाज ने अदालत में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया था।
अदालत से मिली जानकारी के अनुसार 22 अगस्त 2022 को लोनी थाना के उपनिरीक्षक अमित कुमार शाम पांच बजे लोनी तिराहा प्रेमनगर में चेकिंग कर रहे थे। पुलिसबल गश्त करते हुए प्रेमनगर में गौसिया मस्जिद पर पहुंचा था तो एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वालों को देखकर शकपकाकर तेज कदमों से रूपनगर की तरफ भागने लगा। पुलिस बल ने एक दबिश देकर 100 फुटा रोड पर गोसिया मस्जिद के पास उसे पकड़ लिया। पुलिस ने नाम पता व भागने का कारण पूछा तो उसने अपना नाम शाहनवाज बताया। यह भी कहा कि उसके पास नशीला एल्प्राजोलम पाउडर है। तलाशी लेने पर पता चला कि शाहनवाज ने एल्प्राजोलम गोलियों को पीसकर पाऊडर बनाया है।
-