फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two and a half million residents of 50 bond punctual

50 रेजिडेंट्स ढाई करोड़ रुपये के मुचलका पाबंद

Sun, 26 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 26 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two and a half million residents of 50 bond punctual
पुलिस ने रेजिडेंट्स का मुचलका पांबद किया - फोटो : अमर उजाला
राजनगर एक्सटेंशन की रीवर हाईट्स सोसायटी के चुनाव का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। झगड़े  के अंदेशे के चलते पुलिस ने रविवार को होने वाले चुनाव को स्थगित कर 50 रेजिडेंट्स को 5-5 लाख रुपये (ढाई करोड़) का मुचलका पांबद किया है।
विज्ञापन


रीवर हाईट्स सोसायटी में चुनाव को लेकर विवाद चल रहा है। सोसायटी में दो गुट बन गए हैं। एक पक्ष के सुबोध त्यागी कहना है कि सोसायटी केअध्यक्ष प्रमोद धनकड़ ने त्यागपत्र दे दिया है।
विज्ञापन


26 जून (रविवार) को सोसायटी केचुनाव तय थे, इसके लिए उन्होंने डीएम से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने की मांग की थी। दूसरी तरफ, प्रमोद धनकड़ का कहना है कि उनका कार्यकाल 30 सितंबर तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोग जानबूझ कर उनका त्यागपत्र की फर्जी सूचना फैलाकर नए सिरे से चुनाव कराना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत मेरठ कार्यालय डिप्टी रजिस्ट्रार से भी की गई थी, डिप्टी रजिस्ट्रार ने 28 जून को दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया है।


इसकी शिकायत उन्होंने प्रशासन और पुलिस केअफसरों से भी की थी। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ द्वितीय और एसएचओ सिहानी गेट ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मीटिंग कर चुनाव स्थगित करने का फैसला लिया। साथ ही दोनों पक्षों के 50 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। एसएचओ सिहानी गेट ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed