फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two additional Namo Bharat trains will run during peak hours from today.

Ghaziabad News: पीक आवर में आज से दौड़ेंगी दो अतिरिक्त नमो भारत ट्रेनें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Two additional Namo Bharat trains will run during peak hours from today.
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एनसीआरटीसी ने पीक आवर्स में दो अतिरिक्त नमो भारत ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। शुक्रवार से सुबह और शाम के व्यस्त समय में ये ट्रेनें आठ अतिरिक्त फेरे लगाएंगी।
विज्ञापन


एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ से 11 बजे और शाम पांच से सात बजे के बीच अतिरिक्त ट्रेनें संचालित की जाएंगी। इससे यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी और सफर अधिक सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में रोजाना एक लाख से अधिक यात्री नमो भारत ट्रेन से सफर कर रहे हैं। हाल ही में यह संख्या 1.14 लाख तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआरटीसी के अनुसार, बढ़ती गर्मी और ईंधन की कीमतों के बीच लोग निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दे रहे हैं। नमो भारत ट्रेन कम समय में आरामदायक यात्रा उपलब्ध करा रही है। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम परिचालन गति के कारण यह यात्रा समय को करीब एक तिहाई तक कम कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed