फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two accused will face trial in UP Gramin Bank bribery case

Ghaziabad News: यूपी ग्रामीण बैंक घूसकांड में दो आरोपियों पर चलेगा मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two accused will face trial in UP Gramin Bank bribery case
गाजियाबाद। चंदौसी स्थित यूपी ग्रामीण बैंक से जुड़े बहुचर्चित घूसकांड में अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के आदेश दिए हैं। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण सीबीआई कोर्ट संख्या एक ने सीबीआई द्वारा दाखिल आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए आरोपी पिंकेश कुमार और शैलेंद्र सिंह को तलब किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को 21 फरवरी 2026 को पेश होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीबीआई के अनुसार यह मामला शिवम भारती की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के तहत स्वीकृत तीन लाख रुपये की सीसी लिमिट की बकाया राशि जारी करने के एवज में बैंक कर्मियों की ओर से 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत की जांच के बाद सीबीआई ने मामला दर्ज कर जाल बिछाया।
विज्ञापन

जांच एजेंसी ने दो सितंबर 2025 को बैंक परिसर में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। सीबीआई के मुताबिक कार्रवाई के दौरान आरोपी पिंकेश कुमार ने रिश्वत की रकम में से 20 हजार रुपये अपनी टेबल से उठाकर पानी की बाल्टी में फेंक दिए थे। बाद में सीबीआई ने उस रकम को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे आरोपी शैलेंद्र सिंह के पास से 10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रथम दृष्टया साक्ष्यों को पर्याप्त मानते हुए सीबीआई के आरोप पत्र को स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिवत मुकदमा चलाने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed