फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tulsi Niketan women created ruckus in the councilor's office

Ghaziabad News: तुलसी निकेतन की महिलाओं ने पार्षद कार्यालय में किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Tulsi Niketan women created ruckus in the councilor's office
साहिबाबाद। दूसरी कॉलोनी का पानी तुलसी निकेतन की गलियों में जमा होने से नाराज महिलाओं ने बुधवार को पार्षद कार्यालय में जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने नाराजगी जताई कि कॉलोनी में सफाई होती नहीं ऊपर से दूसरी कॉलोनी गगन विहार का पानी यहां छोड़ा जाता है।
विज्ञापन

नाराज महिलाएं जब पार्षद कार्यालय में पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। काफी देर इंतजार करने के बाद पार्षद महिलाओं से मिलने पहुंचे। पार्षद ने महिलाओं की शिकायत सुनने के बाद उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। तुलसी निकेतन निवासी रितु ने बताया कि गगन विहार के पार्षद और स्थानीय लोगों को जब वह टोकते हैं तो उन्हें कहा जाता है कि जो करना हो कर लो गगन विहार का पानी यहीं से निकलेगा।
विज्ञापन

पार्षद यशपाल पहलवान ने उनके मिलने के बाद कहा है कि जीडीए वीसी, नगर आयुक्त, डीएम गाजियाबाद सहित पुलिस में भी हम अपनी जन समस्या को लेकर शिकायत करेंगे। उसके बाद वह भी अधिकारियों से बात करेंगे और कोशिश करेंगे कि इस समस्या का समाधान हो जाए। शिकायतकर्ता रितु ने बताया कि वह अब सभी विभागों में इस मामले में जाकर शिकायत करेंगी। महिलाओं ने कहा कि शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो वह लोग सड़क पर प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed