फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tulsi Niketan lost power for five hours due to breakage of 11,000 KV line.

Ghaziabad News: 11 हजार केवी लाइन का तार टूटने से तुलसी निकेतन में पांच घंटे बिजली गुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Tulsi Niketan lost power for five hours due to breakage of 11,000 KV line.
साहिबाबाद। तुलसी निकेतन क्षेत्र में सोमवार सुबह 11 केवी बिजली लाइन की तार टूटने से करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। तड़के 4:30 बजे बिजली जाने के बाद निवासियों को पेयजल और गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी और आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बलवंत रावत के बताया कि बिजली न आने पर विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया, इसके बाद जानकारी मिली कि 11 केवी लाइन के तार टूट गया है। अधिकारियों ने जल्द लाइन की मरम्मत कर तार ठीक करने का और आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। बिजली बाधित रहने के कारण घरों में दैनिक कार्य प्रभावित हुए। सुबह के समय लोगों को पानी भरने और अन्य आवश्यक कार्यों में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम की टीम ने सुबह आठ बजे आपूर्ति बहाल की तो क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि लाइन में फाल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद उसे सुचारू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed