{"_id":"6af930141325847f390d503c","slug":"truck-loaded-with-goods-catches-fire-on-delhi-hapur-expressway-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: दिल्ली-हापुड़ एक्सप्रेसवे पर सामान से भरे ट्रक में लगी आग, सीएनजी सिलिंडर सुरक्षित बचाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: दिल्ली-हापुड़ एक्सप्रेसवे पर सामान से भरे ट्रक में लगी आग, सीएनजी सिलिंडर सुरक्षित बचाए
Sun, 15 Nov 2026 09:37 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 15 Nov 2026 09:37 AM IST
सार
डासना ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे के पास यह हादसा हुआ। दमकलकर्मियों ने दोनों सीएनजी सिलिंडर को आग की चपेट में आने से सुरक्षित बचा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
दिल्ली-हापुड़ एक्सप्रेसवे पर सामान से भरे ट्रक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-हापुड़ एक्सप्रेसवे पर डासना ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे के पास रविवार सुबह सामान से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में लदा तिरपाल, गीजर, इलेक्ट्रिकल सामान, खिलौने और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं आग की चपेट में आ गईं। ट्रक के दोनों तरफ सीएनजी सिलिंडर लगे होने के कारण बड़ा हादसा होने का खतरा पैदा हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। दमकलकर्मियों ने दोनों सीएनजी सिलिंडर को आग की चपेट में आने से सुरक्षित बचा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
फायर स्टेशन कोतवाली को रविवार सुबह 7:19 बजे एमडीटी-1487 के माध्यम से ट्रक में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद स्वदेशी कंपाउंड और फायर स्टेशन कोतवाली से एक-एक फायर टेंडर घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि ट्रक दिल्ली से मुरादाबाद जा रहा था। ट्रक में विभिन्न प्रकार का सामान भरा हुआ था और उसमें भीषण आग लगी थी।
विज्ञापन
