फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Truck hits car near Hawa Hawai restaurant

Ghaziabad News: हवा हवाई रेस्तरां के पास कार में ट्रक ने मारी टक्कर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Truck hits car near Hawa Hawai restaurant
मसूरी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हवा हवाई रेस्तरां के पास लापरवाही से ट्रक पीछे करते समय लगी टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार वैभव चौधरी निवासी दक्षिणी सिविल लाइन्स मुजफ्फरनगर और उनके साथी ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। कार मालिक ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

वैभव चौधरी ने बताया कि वह अपने परिवार व एक रिश्तेदार के साथ मुजफ्फरनगर से दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने ने अपनी कार हवा हवाई रेस्तरां के नजदीक सर्विस रोड पर खड़ी की थी। इसी दौरान एक ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक को पीछे करते हुए कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। लोगों ने कार से चालक व परिवार को बाहर निकाला। पुलिस सहायक आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि वैभव चौधरी की तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed