{"_id":"662ae07dfef4bf68900098b4","slug":"truck-collides-with-bike-four-year-old-girl-dies-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1010-108335-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, चार साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, चार साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के चिरोड़ी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चार साल की बच्ची की मौत हो गई। इस घटना में बाइक सवार महिला समेत तीन लोगों को मामूली चोट आई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। मृतका के परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
बागपत के कोर्ट रोड पर आकिल परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को वह अपनी साली रिहाना, तीन बच्चों अक्शा (चार), अरम (ढाई साल) और एक तीन माह की बच्ची के साथ बाइक पर घर से निकले थे। बाइक से वह साली के घर पसौंडा जा रहे थे। चिरोड़ी गांव पहुंचते ही सिलिंडर से भरे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सभी लोग नीचे गिर गए। इस घटना में अक्शा गंभीर रूप से घायल हो गई।
आसपास के लोग मौके पर आ गए। लोगों को आता देख चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान डॉक्टर ने अक्शा को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।