फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Truck caught fire, driver saved his life by jumping

Ghaziabad News: ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Truck caught fire, driver saved his life by jumping
मसूरी। एनएच-नौ पर जिंदल नगर पिलखुवा के एक गोदाम से साबुन भरकर दिल्ली जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। जलते ट्रक से ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर करीब 40 मिनट में काबू पाया। शनिवार देर रात करीब 10 बजे जिंदल नगर पिलखुवा स्थित हिंदुस्तान लीवर के गोदाम से साबुन भरकर ट्रक पटपड़गंज दिल्ली जा रहा था। मसूरी एनएच नौ स्थित अहसान होटल के सामने फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। शाहजहांपुर निवासी ट्रक ड्राइवर सत्यपाल ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं। छोटा फायर टेंडर लेकर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग नहीं बुझा पाई। इसके बाद बड़े फायर टेंडर को बुलाया गया। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग बुझ पाई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग लगने से ट्रक का केबिन पूरी तरह जल गया, हालांकि उसमें लदा साबुन बच गया। घटना की वजह से एनएच-9 पर करीब 45 मिनट तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed