फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Troubled by the pressure of contractor's wrong work, the girl committed suicide

Ghaziabad News: ठेकेदार के गलत काम के दबाव से परेशान युवती ने दी थी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the pressure of contractor's wrong work, the girl committed suicide
साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र की युवती ने गलत काम करने के लिए ठेकेदार के दबाव से परेशान होकर चौथी मंजिल से कूदकर जान दी। शनिवार दोपहर पुलिस को लिखित शिकायत देने पहुंचे परिजनों ने ठेकेदार पर आरोप लगाए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बरेली में रहने वाले पिता ने बताया कि बेटी ठेकेदार के उत्पीड़न से काफी ज्यादा परेशान थी लेकिन कभी उनसे इसके बारे में नहीं बताया। ठेकेदार लगातार उस पर गलत काम करने का दबाव बनाता था। कई बार युवती ने ठेकेदार की गंदी हरकतों का विरोध किया लेकिन हालात नहीं बदले। घटना से आधे घंटे पहले बेटी ने पिता और परिजनों से बात की थी। वह छोटे भाई का हाल पूछ रही थी। शाम साढ़े चार बजे उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली। बड़ी बहन ने कहा कि उसने तीन-चार बार ठेकेदार की हरकतों के बारे में बताया कि लेकिन उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया। उसका कहना था कि कंपनी की बाउंड्रीवॉल तीन से चार फुट ऊंची हैं जबकि बहन की लंबाई भी ज्यादा नहीं थी। ऐसे में परिजनों ने हत्या का भी शक जाहिर किया है। लिंक रोड पुलिस ठेकेदार से पूछताछ में ज्यादा कुछ पता नहीं कर पाई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed