फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Troubled by neighbor's bullying, family forced to leave home

Ghaziabad News: पड़ोसी की दबंगई से परेशान परिवार घर छोड़ने को मजबूर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Troubled by neighbor's bullying, family forced to leave home
मोदीनगर। गांव सीकरी खुर्द में एक श्रमिक के परिवार ने घर छोड़ने की चेतावनी दी है। श्रमिक ने मकान बिकाऊ के बैनर लगाए है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक गैर समुदाय के दबंग व्यक्ति के कारण वह घर छोड़ने करने को मजबूर हैं। पुलिस कुछ दिन पहले आरोपियों को मुचलके में पाबंद कर चुकी है।
विज्ञापन

बिजेंद्र प्रजापति ने बताया कि लगभग 20 साल से वह यहां मकान बना कर रह रहें है। बिजेंद्र एक निजी स्कूल में चपरासी है। घर में पत्नी राजबाला, पुत्र राहुल, अंकुर व पुत्री के अलावा पुत्रवधू है। उनका आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले गैर समुदाय का परिवार उनके यहां मकान बनाने से खुश नहीं है और इस बात को लेकर उनसे रंजिश रखता है। आरोप है कि उन पर व उनके परिवार पर छींटाकशी की जाती है। बीती 22 फरवरी को पड़ोसियों ने बिजेंद्र के पुत्र राहुल के साथ मारपीट कर उसका पैर तोड़ दिया था। आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपियों की दबंगई से परेशान होकर उसने सीकरी से पलायन करने की चेतावनी दी। बिजेंद्र ने अपने घर पर मकान बिकाऊ के बैनर टांग दिए। पलायन की जानकारी मिलने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता नीरज शर्मा व पंकज कंसल मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आरोप निराधार मिले। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed